90 wpm pdf हिन्दी आशुलिपि डिक्टेशन #D2

80 wpm Hindi steno dictation for SSC AHC RHC

90 शब्द प्रति मिनट गति से SSC स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट तथा इलाहाबाद हाई कोर्ट, RHC आशुलिपिक परीक्षा 2022 हेतु 90 wpm shorthand Dictation in hindi 90 wpm audio mp3 free download with PDF File for AHC Steno, SSC Steno and UP ASI Steno, DSSB etc यह हिन्दी आशुलिपि डिक्टेशन शार्टहैण्ड उच्च गति लेखन के लिए आपकी सहायता करेगा।

यह डिक्टेशन 80 से 90 शब्द प्रति मिनट की गति से बोला गया है व हिन्दी आशुलिपि डिक्टेशन में वाक्यांशों व शब्दों का चयन इस प्रकार से किया गया है जैसे आजकल सभी शार्टहैण्ड परीक्षाओं में आजकल बोले जाते हैं।

महोदय, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् दिल्ली प्रदेश ने 24 जून को नई दिल्ली में भारत का परमाणु परीक्षण और साहित्यकार की दृष्टि विषय पर साहित्यकारों की एक गोष्ठी की। इसके अध्यक्षता की जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाक्टर परिमल दास ने तथा विषय प्रवर्तन किया इसी विश्वविद्यालय से अभी सेवानिवृत्त हुए जापानी विभाग के प्रोफेसर डाक्टर सत्यभूषण वर्मा ने।

SSC Stenographer Zone

Full pdf matter of Hindi Shorthand Dictation

       महोदय, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् दिल्ली प्रदेश ने 24 जून को नई दिल्ली में भारत का परमाणु परीक्षण और साहित्यकार की दृष्टि विषय पर साहित्यकारों की एक गोष्ठी की। इसके अध्यक्षता की जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाक्टर परिमल दास ने तथा विषय प्रवर्तन किया इसी विश्वविद्यालय से अभी सेवानिवृत्त हुए जापानी विभाग के प्रोफेसर डाक्टर सत्यभूषण वर्मा ने। प्रोफेसर ने कहा कि परमाणु विस्फोट इस सदी की महत्वपूर्ण घटना है तथा भारत ने अमेरिका की मनमानी एवं पुलिस की तरह व्यवहार करने को चुनौती दी है। यह चुनौती केवल भारत ही दे सकता था। अमेरिका ने अणुबमो का प्रयोग किया तथा उसके पास अपरिमित अणुबमों का संग्रह है लेकिन वह दूसरों को शिक्षा दे रहा है।


       अमेरिका की बौखलाहट स्वाभाविक है क्योंकि भारत ने उसके एकाधिकार को ललकारा है। अमेरिका, चीन आदि देश आज भी आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप में अपने उपनिवेश पैदा करना चाहते हैं। भारत जैसे देश उनके बाजार हैं और दुर्भाग्य यह है कि हम भी उन्हें इस बाजार में आने के लिए आमन्त्रित कर रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारा शत्रु कौन है, चीन कब से हमारा मित्र था? पाकिस्तान हमारा दोस्त कब था? अमेरिका ने तो बांग्लादेश के युद्ध के समय अपना जहाज बंगाल की खाड़ी में भेज दिया था। भारत कई दशकों से पूर्ण निशस्त्रीकरण का प्रस्ताव करता रहा है लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

अब नाभिकीय परीक्षण किया तब भी ये देश निशस्त्रीकरण की बात नहीं कर रहे हैं। ये देश भारत को घेरना चाहते हैं लेकिन भारत ने अब बता दिया है कि यह सम्भव नहीं है। भारत का यह विस्फोट वास्तव में एक शान्तिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए है जिसमें सबल और दुर्बल देश बराबर होंगे। भारत इक्कीसवीं सदी में इसी दृष्टि से जीना चाहता है। इसके बाद प्रबन्ध निदेशक ने भी परमाणु विस्फोट का समर्थन किया तथा कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और रहेगा।

उन्होंने अमेरिका के विकास, विलास तथा उसके बाद विनाश की ओर कदम रखने की स्थिति की जानकारी दी और कहा कि अब भारत पहले से अधिक सशक्त हुआ है। अमेरिका आदि देशों के प्रतिबन्ध हमारे लिए वरदान बन सकते हैं। हमें न तो पलायन करना है और न ही दीनता दिखानी है। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का यह कदम सर्वथा उचित है व मैं इसका समर्थन करता हूं।

AMP Version


SSC Stenographer Zone की नव-विशिष्ट हिन्दी शार्टहैण्ड पत्रिका के डिक्टेशन से अभ्यास आपकी शीघ्र सफलता की गारंटी है

नव-विशिष्ट आशुलिपि पत्रिका में सरल, सामान्य व कठिन सभी लेवल के मैटर जैसे संसदीय डिक्टेशन (Parliamentary Dictations), निबंधात्मक व संपादकीय मैटर (Essay & Editorial matters for Hindi Shorthand Practice) 80/90/100 शब्द प्रति मिनट की गति से सम्मिलित होते हैं जिससे सभी प्रकार के शब्दों व वाक्यांशों का अभ्यास हो सके। यह पत्रिका UPPSC APS (अपर निजी सचिव), SSC Steno Grade C & D Exam, UPSSSC Steno के स्किल टेस्ट हेतु विशेष रूप से बनाई गई है ।

इस पत्रिका के सभी Dictation हमारे YouTube Channel SSC Stenographers Zone पर उपलब्ध हैं। हमारे YouTube Channel SSC Stenographers Zone की मेम्बरशिप मात्र ₹199/- में उपलब्थ है। यदि आप फुल पैकेज लेने से पहले हमारे डिक्टेशन की ऑडियो क्वालिटी व चेक करना चाहते हैं तो आप सिर्फ ₹59/- में ट्रायल पैकेज भी ले सकते हैं जिसे आप बाद में अपग्रेड भी कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 9899065274 (Whatsapp/telegram) पर सम्पर्क करें, [email protected] पर ई-मेल करे अथवा Contact Us पेज पर जाकर हमसे सम्पर्क करें.।